Posts

परिचय का परिचय

एक छोटी घटना जिसका ज़िक्र हमारे परिवार में हो ही जाता है। पड़ोस में रामायण का पाठ हो रहा था।परिवार के पढ़े लिखे लोग रामायण पढ़ रहे थे। गांवों में एक चलन है जो लोग रामायण पढ़ने आते हैं, उनकी विशेष खातिरदारी होती है, कभी चाय बनकर आती है कभी नाश्ता बनकर आता है। इस पूरे घटनाक्रम को एक सात–आठ साल का बच्चा ध्यान से देख रहा था। उस बच्चे ने जिसने अभी तक स्कूल का मुंह नहीं देखा था, अचानक हाथ जोड़ कर मन ही मन भगवान से विनती की, " हे भगवान, हमको भी पढ़ना लिखना आ जाए ताकि हमको भी ऐसे ही चाय नाश्ता मिलने लगे।" उस अबोध बच्चे ने हृदय से भगवान से केवल पढ़ना लिखना इस लिए मांगा था क्योंकि उसके मन में पढ़ने लिखने वालो को मिलने वाले खाने पीने की वस्तुएं देख कर लालच आ गया था। लेकिन शायद ईश्वर ने उसकी पुकार सुन ली। किसे पता था यही बच्चा आगे चलकर डॉक्टर गंगा प्रसाद शर्मा ’गुणशेखर’ के नाम से विख्यात होगा, शिक्षित होकर पी.एच.डी करेगा, लाल बहादुर शास्त्री आईएएस अकादमी में आईएएस को पढ़ाएगा, विदेश में जाकर हिंदी का नाम रौशन करेगा। जब आज के समय मैं ये लिख रहा हूं तो कुछ लोगों को लग रहा होगा कि विदेश जाना...

मित्रता का वर्गीकरण

सोशल मीडिया के टाइम में एक चीज तो अच्छी है ही की अब किसी स्पेशल डे के बारे में याद रखने की जरूरत नहीं है। कोई भी स्पेशल डे होने पर पूरे सोशल मीडिया पर उससे सम्बन्धित शुभकामनाओं की सुनामी आ जाती है। मदर डे,फादर डे, वोमेन डे आदि–आदि डे के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया रूपी ज्वाला मुखी दग उठता है। उसी क्रम में अभी मित्रता दिवस भी मनाया गाया। मित्र के लिए भी एक स्पेशल दिन है ये जान कर अच्छा लगा। देखा जाए तो मित्रता के कई आयाम होते हैं। थोड़ा गहराई से अगर मूल्यांकन करें तो पता चलेगा की मनुष्यो में मित्रता के भाव पनपने के आधार क्या क्या होते हैं। मित्रता के कुछ उदाहरणों से अपनी बात रखता हूं _ (1) साझा हित वाली मित्रता – ऐसी मित्रता जहां पर दो व्यक्ति अपने अपने हितों को ध्यान में रखकर मित्रता करते हैं, वो साझा हित वाली मित्रता होती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण श्री राम और सुग्रीव की मित्रता है। इस मित्रता का आधार साझा हित था। बालि द्वारा सुग्रीव की पत्नी ’तारा’ का हरण करके सुग्रीव को राज्य से निकाल दिया था। बालि को हरा पाना सुग्रीव के बस की बात नहीं थी। वहीं श्री राम को अपनी अर्धंगनी सीता का पता लगान...
सजी हैं दावतों से महफिले उनके शहर की कोई भूखा पकड़ के पेट अपना सो रहा है ! ये दीनी मज़हबी मतलब के सजदे कर रहे हैं दुआओ का असर बस इसलिए कम हो रहा है ! मचा के खलबली पूरे शहर में चेतना की वो घोड़े बेच करके मस्त होकर सो रहा है ! कभी जो प्यार में खाता था कसमें जीने मरने की  सुना है आजकल बेमन से रिश्ता ढो रहा है ! सुकू से मुस्कुराना भूल बैठा है जमाना जिसे भी देखिए दामन भिगोकर रो रहा है ! लगा है खोजने में बाहरी दुनिया को इंसा कहीं अंदर ही अंदर खुद ही खुद को खो रहा है ! बता कर वो गया था अब कभी वापस न आयेंगे मगर ये दिल है अबतक बाट उसकी जोह रहा है ! पड़ा अकाल है जज़्बा किसानों का मगर देखो जमीं बंजर है लेकिन बीज अपने बो रहा है !                        ©️ दीपक शर्मा ’सार्थक’

और इसे मैं लेकर रहूँगा

क्रूर अंगेजी शासन का वो दौर जिसमें बड़े से बड़ा नेता देश के नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की बात भी कानाफूसी की तरह करते थे। एक वो दौर जिसमें "स्वराज" भी भीख की तरह माँगा जा रहा था..बड़े-बड़े धुरंधर नेताओ के स्वराज मांगने का तरीका डिप्लोमेटिक हुआ करता था..वो मांग तो करते थे लेकिन इस तरह से की कहीं उनकी बात से अंग्रजी शासन बुरा न मान जाए! उस दौर में एक ऐसा नेता आया जिसने अपनी बुलंद आवाज से अंग्रेजों के कानो में शीशा पिघला कर भर दिया।उसने बोला, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।" लेकिन उसकी बात यहीं खत्म नहीं हुई वो आगे बोलता है, "और उसे मैं लेकर रहूँगा।" बाल गंगाधर तिलक की इस बात ने करोड़ों युवा भारतीयों के हृदय में क्रांति के बीज़ बो दिए। "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है..और इसे मैं लेकर रहूँगा।" तिलक का ये नारा मगरूर अंग्रजी शासन के मस्तक पर एक जूते की तरह पड़ा।  "और इसे मैं लेकर रहूँगा" इस वाक्य में एक हनक है..इसमें एक जिद है..इसमें एक गजब तरीके का आत्मविश्वास है। इसमें दांत निकालकर या खीसे निपोरकर या रिरियाकर या हाथ जोड़कर कुछ माँगा नही...

चिट्ठी

प्रिय, बेसिक शिक्षा सचिव जी ! माना आप बेसिक शिक्षा परिषद के बदलाव का सूत्रधार बनना चाहते हैं। ये भी माना कि निरंतर हो रहे नवाचार कि बदौलत, आप बेसिक शिक्षा परिषद की छवि बदलते के लिए संकल्पबद्ध हैं। इसके लिए आपको बधाई देने के साथ-साथ धरातल से जुड़े कुछ प्रश्नों या कह ली लिए समस्याओं से अवगत कराना चाहता हूं। आशा है आप इन समस्याओं का समाधान भी ढूढ़ निकालेंगे। (1) जैसा कि आपको ज्ञात है कि आम ग्रामीण जनमानस से लेकर विभाग के अधिकारियों और यहां तक अन्य विभाग के कर्मचारी इस पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं कि बेसिक के शिक्षक या तो अनुपस्थिति रहते हैं या समय से विद्यालय नहीं आते हैं। महोदय, इस तथ्य को मैं पूरी तरह नकार नहीं सकता। लेकिन क्या किसी ने कभी इस समस्या की तह तक जाकर, इसके कारण को समझने की कोशिश की है? या बस इस मनोवृत्ति का शिकार होकर कि 'शिक्षक लापरवाह और कर्तव्यनिष्ठ नहीं होते' संतुष्ट हो जाते हैं।  पूर्व में ऐसा रहा होगा मुझे नहीं पता लेकिन वर्तमान समय में जब इतनी खींचातानी और चेकिंग हो रही है। तो शायद ही कोई शिक्षक होगा जो रोज समय पर विद्यालय नहीं आना चाहता होगा। या इतने सारे लक्ष्य...

शाकाहार एक छलावा

शाकाहार पर लिखने से पहले एक पौराणिक कथा सुनाता हूँ। बात उस समय की है जब अयोध्या पर त्रिशंकु का शासन था। वो सशरीर स्वर्गलोक जाने की जिद कर बैठा। जब कुलगुरु वसिष्ठ ने उसका इस पागलपन में साथ नहीं दिया तो इसका ठेका विश्वामित्र ने अपने कंधों पर ले लिया। आगे की कहानी सबको पता है कि कैसे इन्द्र ने उसको स्वर्गलोक पहुचने से पहले ही नीचे धकेल दिया और वो धरती आकाश के बीच फंस कर रह गया। लेकिन जो कथा मैं बताना चाहता हूँ वो इस घटना के बाद शुरू होती है। देवताओ के ऐसे दुर्व्यवहार से विश्वामित्र इतना क्रोधित हुए कि उन्होंने एक अलग सृष्टि बनाने की प्रतिज्ञा कर ली। ब्रह्मा द्वारा बनाए गए जीव जंतु, अनाज पेड़ पौधों की जगह विश्वामित्र ने ऐसे अनाज जीव जंतु बनाए जो गुणवत्ता में ब्रह्मा से बेहतर थे। जैसे गाय की जगह भैस बना दी जो ज्यादा दूध देती थी। अनाज में 'जौ' के स्थान पर गेहूं बना दिया जिसकी पैदावार ज्यादा थी। कुल मिलाकर इतना समझिए जो अनाज हवन के प्रयोग में आते हैं वो ब्रह्मा के बनाए हैं बाकी विश्वामित्र ने बनाए हैं। कहा जाता है इसके बाद जब उन्होंने मनुष्य बनाने की शुरूवात की तब ब्रह्मा को स्वयं आकर...

तन्हा

शहर में भीड़ है लेकिन शबे तन्हा.. सुबह तन्हा कहीं लगता नहीं ये दिल जिसे देखो वही तन्हा ! बरसते बादलों में भीगते दिखता नहीं कोई  घरों में कैद हैं अपने, सड़क तन्हा गली तन्हा ! मोहब्बत भी बदल के इस तरह कुछ हो गई अब तो  मिले दो पल, हवस निपटी, दिलो धड़कन रही तन्हा ! वो पगडंडी जहां पर दौड़ कर मिलते थे यारों से  सड़क वो हो गई चौड़ी हमें पर कर गई तन्हा ! भरे बाजार, शॉपिंग मॉल हैं रंगीन दिखता सब  मगर बदरंग है हर शय हकीकत में सभी तन्हा ! ये सन्नाटा अकेलापन रगों में बह रहा ऐसे  चलेंगी जब तलक साँसे रहेंगे सब यूँ ही तन्हा !                             ©️ दीपक शर्मा 'सार्थक'