सफेद झूठ अच्छा है !
बहुत काले सच से
सफेद झूठ अच्छा है !
ख़ैरात के अमृत से
ज़हर का घूट अच्छा है!
जातीय गोलबंदी से
आपस में फूट अच्छा है!
दिखावटी ईमानदारी से
खुली लूट अच्छा है!
विदेशी पहनावे से
देसी रंगरूट अच्छा है!
अफसर की चापलूसी से
ग़रीब को सैल्यूट अच्छा है!
फर्जी के अनुशासन से
खुली छूट अच्छा है!
बार बार की गांठ से
रिश्ते में टूट अच्छा है !
© दीपक शर्मा 'सार्थक'
Comments
Post a Comment