बदल रही है सोच सभी की
युग विज्ञान का आया है
महिलाओं ने अपने दम पर
सब करके दिखलाया है

घर की चार दिवारी से 
अब हिम्मत करके निकली है
सभी विधाओं में अब स्त्री
का परचम लहराया है

बाल विवाह, अशिक्षा जैसी
जटिल परिस्थिति से लड़कर
अपने हक और मर्यादा की
फिर आवाज उठाया है

निज श्रम के बलबूते पर वो
आसमान को छू लेगी
महिलाओं का ही ये युग है
आज समझ में आया है

             ©️ दीपक शर्मा ’सार्थक’

Comments

Popular posts from this blog

एक दृष्टि में नेहरू

वाह रे प्यारे डिप्लोमेटिक

क्या जानोगे !