सलमान खान की !
सुनते हैं संगीत
यो-यो हनी का !
देखते हैं न्यूज
आजतक और इंडिया टीवी पर !
पढ़ते हैं न्यूज पेपर
पिछले पेज पर छपी गॉसिप ख़बरें !
आजकल वो सुनने लगे हैं कविताएं
"कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है!"
समझने लगे हैं खुद को कवि
और करने लगे हैं तुकबन्दी !
साथ ही पढ़ने लगे है साहित्य
चेतन भगत का!
समझने लगे हैं देश का इतिहास
एकता कपूर के सीरियल को देख के!
फिर वो झाड़ते हैं ज्ञान
देख की स्थिति पर !
देते हैं भाषण
समाज और संस्कृति पर !
©️ दीपक शर्मा 'सार्थक'
Comments
Post a Comment