हम और अहंकार
क्योंकि हमारे जैसा महान आदमी
इस धर्म को मानता है !
सबसे अच्छी जाति हमारी है
क्योंकि 'हम' इस जाति में
पैदा हुए हैं !
सबसे अच्छा देश हमारा है
क्योंकि 'हम' इस देश में
पैदा हुए हैं !
सबसे अच्छी हमारी भाषा है
क्योंकि इसे 'हम' बोलते हैं
सबसे अच्छे हमारे ईश्वर हैं !
क्योंकि हमारे जैसे महान आदमी
उनकी पूजा करता है !
कुल मिलाकर
वर्ल्ड - हम = ज़ीरो
वैसे तो हम दो कौड़ी के हैं
पर हम अकेले नहीं
हमारे साथ हमारा अहंकार है
जिसने हमें महान बना रखा है
©️ दीपक शर्मा 'सार्थक'
Comments
Post a Comment