Posts

Showing posts from July, 2020

शिक्षा के निरुद्देश्य

जैसे ही नई शिक्षा नीति चर्चा में आई वैसे ही तमाम शिक्षाविदों को अपनी बिलों से बाहर आने का मौका मिल गया है। अब ये शिक्षाविद् रात में जैसे सियार चिल्लाते हैं वैसे ही सौ साल पुराने राग यानी 'शिक्षा का क्या उद्देश्य है', इसको लेकर शोर मचाने लगे हैं।हालत ये है की इन सौ सालो में शिक्षा के उद्देश्य को लेकर जितनी बहस हुई है वो अगर स्वयं माँ सरस्वती को पता चल जाए तो वो भी शिक्षा के उद्देश्य को लेकर भ्रम में पड़ जाएंगी। शिक्षा के उद्देश्य वाले इस महाकाव्य से मेरा पाला बी.एड. करने के दौरान पड़ा।तबसे लेकर अब तक न जाने ऐसे कितने ही खोखले उद्देश्य को पढता आया हूँ।पर हकीक़त में  शिक्षा के उद्देश्य की आड़ में शुरु से ही घिनौने लोग अपने स्वार्थ को पूरा करने में लगे हैं। सबसे पहले मैकाले भाईसाहब के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य भारत में ऐसा वर्ग तैयार करना था, जिनका रंग और रक्त भले ही भारतीय हों लेकिन वह अपनी अभिरूचि, विचार, नैतिकता और बौद्धिकता में अंग्रेज हों। और आज के भारत को देख के साफ पता चलता है की धूर्त मैकाले अपने उद्देश्य में सफल हो गया है। भारत के नेताओं के अनुसार शिक्षा का उद्देश्य अपने काले ...

मौलिकता का अंकुरण

उनका मानना है कि  जो वो मनाते हैं वो सब माने! वो चाहते हैं की जो वो चाहते हैं वो सब चाहें! उनका सोचना है कि  जैसा वो सोचते हैं वही सब सोचें! और इस तरह वो जो भी मानते चाहते या सोचते हैं  वही औरो पे थोपते हैं! इसी तरह दुनियां में कुछ भी मौलिक और नया होने से रोकते हैं! और इसी प्रयास में  दिन रात कुत्ते के जैसे भौंकते हैं! लेकिन बदलाव की आंधी में  अवरोध सारे उड़ जाते हैं  परिवर्तन की भट्ठी में  जड़ विचार जल जाते हैं  फिर नया दर्शन नई सोच निर्वात में स्फुटित होती है! जड़ता का सीना चीर के मौलिकता अंकुरित होती है!           ●दीपक शर्मा 'सार्थक'

बेबस मध्यवर्ग

 बेबस मध्यवर्ग ! सामाजिक बंधन से बंधा  कायदे कानून से लदा न उच्चवर्ग जैसी मुक्ती न निम्नवर्ग जैसी चुस्ती जीवन एकदम नर्क बेबस मध्यवर्ग ! मध्यक्रम बल्लेबाज सा दायित्वों के निर्वाह सा न ओपनर सी आज़ादी न निचले क्रम से आत्मघाती  हर चीज़ में बेड़ागर्क बेबस मध्यवर्ग ! कस्बे जैसी जिन्दगी हर जगह फैली गंदगी  न शहर जैसी स्वतंत्रता  न गांव जैसी उदंडता हर घटना से पड़ता फर्क बेबस मध्यवर्ग !        ● दीपक शर्मा 'सार्थक'