बड़ी ख़बर

पतंजलि राइस सबसे नाइस, देश के हर कोने से सर्वश्रेष्ठ चावलो का कलेक्सन प्रस्तुत करते हैं "बड़ी ख़बर !"
पावर्ड बाई..प्लास्टो टैंक.." प्लास्टो है तो गारन्टी है !"
"दिव्या बोले तो परफेक्ट हिट इंस्टिंक्ट हिट!" दिव्या अंडरवियर बनयाइन।
कोपावर्ड बाई, जाॅली तुलसी 51.."बस पांच बूंदे रोज पिएं..स्वस्थ्य निरोगी सौ साल जिए !"
यूरो अंडरवियर और बनियान "स्टार्ट समथिंग सेक्सी !"
रूपा फ्रंटलाइन.."ये आराम का मामला है!"
गोयल टीएमटी "आपके घर को दे लम्बी उम्र!"
इनएशोसिएसन बिथ..शीबा अंडर प्रीमियर इनरवेयर "टेंसन ना लो शीबा लो!"
आर आर फेंस "हवा आने दो!"
लक्स वीनस "ये अंदर की बात है!"
रंजीत स्मार्ट इनरवेयर "पहले स्मार्ट बनो !"
गैस और एसिडिटी जब सताए सोडा जी ही तुरन्त राहत लाए !
सिटी किंस बेस प्रीमियम इनरवेयर "फिट है तो हिट है !"
"पतंजलि गोनाइल फ्लोरक्लीनर अपनाएं..गौमाता को कत्लखाने जाने से बचाए !"
नमस्कार ! आप देख रहे हैं देश का नंबर वन  चैनेल "कल तक"। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं देश की सबसे बड़ी ख़बर, ये ख़बर सबसे पहले हमारे चैनेल पर ही दिखाई जा रही है। ऐसी ख़बर जिसे देख कर देश की रूह कांप जाएगी। जिसे सुनकर आप अंदर तक हिल जाएंगे।
आज हम अपने चैनेल पर 'श्रीदेवी' की मौत से जुझी सबसे बड़ी ख़बर का खुलासा करने जा रहे हैं।
पूरा देश ये जान कर हिल जाएगा कि जिस बाथटब में डूब कर श्रीदेवी की मौत हुई है उसका कॅलर सफेद था। वही सफेद रंग जो श्रीदेवी को बहुत पसंद था..वो सफेद रंग जिसमें उनके प्राण बसते थे। उसी सफेद बाथटब में गिरकर अंत में इस अदाकारा की मौत हो गई।
यहां गौर करने वाली बात ये है कि इस ख़बर के बार में देश को सबसे पहले हमारे चैनेल ने दिखाया है।
हमारा चैनेल इसीलिए देश का नंबर 1 चैनेल है क्योंकि हम हमेशा ऐसी ही बड़ी ख़बरे दिखाते हैं। भ्रस्टाचार, अफसरसाही बेरोजगारी, ग्लोबलवार्मिग जैसी छोटी ख़बरों का गला घोट कर हम उसे अपने डस्टबिन में फेंक देते हैं। और आपको सदा 'बड़ी ख़बर' ही दिखाते हैं
हमारा चैनेल इसलिए देश का नंबर वन चैनेल है क्योंकि हम किसी भी सड़कछाप ख़बर को जितना चाहें उतना खीच कर उसे बड़ी ख़बर बना सकते हैं। इस कौशल में जितना हमारा चैनेल माहिर है..उतना और कोई दूसरा चैनेल नहीं है।
इसलिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए इसी तरह की बड़ी खबरें..देश के नंबर वन चैनेल पर।

             © दीपक शर्मा 'सार्थक'

Comments

Popular posts from this blog

एक दृष्टि में नेहरू

वाह रे प्यारे डिप्लोमेटिक

क्या जानोगे !