सुई -कपड़ा
वो एक मिशाल बनायेगी
दो अलग तरह के कपडों को
वो एक बना कर मानेगी
इस ज़िद के वशीभूत होकर
भाईचारे का धागा लेकर
सुई महासमर में कूद पड़ी
मन कड़ा किए निष्ठुर होकर
दोनो कपडों में चुभ चुभ कर
धागे से दोनो को सिलकर
वो एक जगह पर ले आई
दोनो कपडों को घायल कर
कपड़े जुड़ गए मगर सुई को
इक बात बहुत ही चुभने लगी
ये भरत मिलाप अधूरा था
गिरहें कपड़ो में दिखने लगी
जो साथ नहीं रहने वाले
यदि उनको साथ में लाओगे
परिणाम बुरा होगा उसका
सुई की तरह पछताओगे
● दीपक शर्मा 'सार्थक'
Comments
Post a Comment