ई पी एल

एक नहीं दो चार नहीं
ये सबके सब हैं निठल्ले

खेलते हैं बस पैसों पर 
ये आईपीएल के दल्ले 

न कोई फिटनेस न फुर्ती
हैं ऐसे ये नल्ले

खेल रहे ज्यों गुल्ली डंडा
गेंद न आए पल्ले

देशी पिच पर हीरो बनते
बाहर चले न बल्ले

न कोई ओपनर ढंग का
लगते सभी पुछल्ले 

बने ब्रांड एंबेसडर फिरते
फैन मचाए हल्ले 

हारे सभी सीरीज जरूरी
ये उड़ान के छल्ले

     दीपक शर्मा ’सार्थक’


Comments

Popular posts from this blog

एक दृष्टि में नेहरू

वाह रे प्यारे डिप्लोमेटिक

क्या जानोगे !